Site icon Yashbharat.com

Shani will be Margi: शनि ढ़ाई वर्ष में एक बार हाेते हैं मार्गी, जानें क्या हाेगा प्रभाव

images 91

Rashi change: मनीष शर्मा, ग्वालियर नईदुनिया। 23 मई 2021 से मकर राशि में शनि वक्री चल रहे हैं। वक्री होने से शनि कई राशियों के जातकों पर भारी हैं। इस वजह से कई जातक उलझनों में फंसे हुए हैं। इस माह 11 अक्टूबर 2021 दिन सोमवार को सुबह 8 बजे से शनि मार्गी हो जाएंगे। जिसके बाद कई राशियों का भला होगा। शनि दोष के कारण मिलने वाली पीड़ा दूर होगी। वहीं कुछ राशियों के लिए ये समय कठिन भी रहेगा।

शनि का ढाई वर्ष में राशि परिवर्तन होता हैं। शनि मंद गति से चलने वाला ग्रह है। यह करीब ढ़ाई वर्ष में एक राशि से दूसरी राशि में अपना स्थान परिवर्तन करता हैं। शनि के चाल बदलने या फिर राशि परिवर्तन को काफी महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। शनि के राशि परिवर्तन से जातकों के जीवन में उथल-पुथल शुरू हो जाती है। शनिदेव 2020 से मकर राशि में हैं और 23 मई 2021 से इस राशि में उल्टी चाल से चल रहे हैं। इस माह 11 अक्टूबर 2021 से शनि मार्गी होने जा रहे हैं। शनि के मार्गी होने से धनु राशि के जातकों को बड़ा लाभ होगा। शनि की साढ़े साती हटने के साथ ही इस राशि वालों के लिए अच्छा समय शुरु हो सकता है। इसके अलावा मकर, कुंभ राशि के जातकों की भी परेशानियां कम होंगी। वहीं शनि की ढैय्या चलने से परेशान मिथुन और तुला राशि के जातकों को राहत मिलेगी। मेष, कर्क, कन्या, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए अब अच्छा समय शुरू हो जाएगा।

ये रहे संभलकरः शनि के मार्गी होने से मीन राशि वालों पर शनि की साढ़े साती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। साथ ही कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। ऐसे में इन राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

Exit mobile version