Shaktiban Sena: पश्चिमी सीमा पर होगी शक्तिबान की तैनाती, सेना ने दुश्मनों को दी खुली चेतावनी। शक्तिबान पाकिस्तान सीमा पर दुश्मन की हर चाल को नाकाम करने में अहम भूमिका निभाएगी. इसमें दो बड़ी बैटरियां होंगी, जिनमें सामान्य से अधिक तोपें लगाई जाएंगी. सूत्रों के मुताबिक, यह रेजिमेंट सिर्फ तोपों का जाल ही नहीं, बल्कि आधुनिक युद्ध में सबसे खतरनाक हथियार माने जाने वाले लॉइटर म्यूनिशन और ड्रोन से भी लैस होगी।
Shaktiban Sena: पश्चिमी सीमा पर होगी शक्तिबान की तैनाती, सेना ने दुश्मनों को दी खुली चेतावनी
भारतीय सेना इस साल एक ऐसी नई ताकत तैनात करने जा रही है, जो पाकिस्तान सीमा पर दुश्मन की हर चाल को नाकाम करने में अहम भूमिका निभाएगी. इसका नाम है शक्तिबान आर्टिलरी रेजिमेंट. सूत्रों के मुताबिक, यह रेजिमेंट सिर्फ तोपों का जाल ही नहीं, बल्कि आधुनिक युद्ध में सबसे खतरनाक हथियार माने जाने वाले लॉइटर म्यूनिशन और ड्रोन से भी लैस होगी. सेना के अनुसार, इसे 2025 के अक्टूबरनवंबर तक पश्चिमी सीमा पर तैनात कर दिया जाएगा.
थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने इस रेजिमेंट्स के गठन के आदेश दे दिए हैं. शक्तिबान रेजिमेंट में दो बड़ी बैटरियां होंगी, जिनमें सामान्य से अधिक तोपें लगाई जाएंगी, और एक कंपोज़िट बैटरी होगी जिसमें एक साथ लॉइटर म्यूनिशन (Extended Range) और रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट (RPA) काम करेंगे. यह रेजिमेंट सेव एंड रेज़ मोड में तैयार की जा रही है। Shaktiban Sena: पश्चिमी सीमा पर होगी शक्तिबान की तैनाती, सेना ने दुश्मनों को दी खुली चेतावनी

