Site icon YASHBHARAT.COM

‘डैडी कूल’ के लॉन्च पर शाहरुख खान ने सुनाए मजेदार किस्से, बताया अबराम से सीखे कौन से Gen-Z शब्द

Shahrukh Khan injured:

Shahrukh Khan injured:

‘डैडी कूल’ के लॉन्च पर शाहरुख खान ने सुनाए मजेदार किस्से, बताया अबराम से सीखे कौन से Gen-Z शब्द

मुंबई / नई दिल्ली। आगामी फिल्म ‘किंग’ के गाने ‘डैडी कूल (किंग वर्जन)’ के लॉन्च के मौके पर शाहरुख खान ने फैंस से मुलाकात की और अपने अनुभव साझा किए। 61 वर्षीय अभिनेता ने बातचीत के दौरान अपने बच्चों से जुड़े कई दिलचस्प किस्से सुनाए, जिनमें बड़े बेटे आर्यन के नाम की सोच से लेकर छोटे बेटे अबराम से सीखे गए ‘जेन जेड’ शब्दों तक की बातें शामिल रहीं।

शाहरुख खान की ‘किंग’ में करीना कपूर की एंट्री: 15 साल बाद फिर जमेगी ‘रा.वन’ जोड़ी, ‘डैडी कूल’ गाने में दिखेगा जलवा

अबराम ने सिखाए ‘ऑरा फार्मिंग’ और ‘मॉगिंग’ जैसे शब्द करण जौहर के साथ बातचीत में जब पूछा गया कि शाहरुख जैसा ‘ऑरा’ कैसे बनाया जा सकता है, तो अभिनेता ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले यह शब्द अपने 13 साल के बेटे अबराम से सुना था। शाहरुख के अनुसार, ‘तू मिल जाए’ के लॉन्च के आसपास जब वे अपने सिक्स-पैक एब्स दिखा रहे थे, तब अबराम ने उनसे कहा कि वे ‘ऑरा फार्मिंग’ कर रहे हैं। साथ ही अबराम ने उन्हें ‘मॉगिंग’ शब्द के बारे में भी बताया, जिस पर करण जौहर ने स्पष्ट किया कि इसका अर्थ दूसरों से कहीं अधिक प्रभावशाली दिखना होता है।

असली ‘ऑरा’ को लेकर क्या बोले शाहरुख एक अन्य वीडियो में शाहरुख खान ने कहा कि दूसरों की नकल करने या ट्रेंड्स के पीछे भागने से असली ‘ऑरा’ नहीं बनता। उनके मुताबिक, असली ‘ऑरा’ तब आता है जब कोई खुद को पहचानता है, अपनी खूबियों को समझता है और उन्हें खुलकर सामने रखता है। उन्होंने हंसते हुए यह भी साझा किया कि बचपन में उन्हें लगता था कि हर नाम का अपना खास एहसास होना चाहिए जो दिल को छू जाए, और बेटे आर्यन का नाम रखते वक्त भी यही सोच ध्यान में रखी गई थी।

‘डैडी कूल’ लुक और फिल्म ‘किंग’ की रिलीज डेट

Exit mobile version