Site icon Yashbharat.com

शाहिद ने दाढ़ी के लिए किया बेटी का कत्ल, चोरी-छुपे प्रेमी से फोन पर बात करने पर मिली मौत

01 04 2023 mout 1

कुकड़ा गांव। शाहिद ने दाढ़ी के लिए किया बेटी का कत्ल, चोरी-छुपे प्रेमी से फोन पर बात करने पर मिली मौत। पिता बोला मेरी इज्जत का ख्याल रख मैंने दाढ़ी रखी है, शहनुमा नहीं मानी तो  मैंने गला रेत दिया।

पूरा मामला मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कुकड़ा गांव की है। यहां रहने वाले शाहिद नाम के शख्स ने झूठी शान की खातिर अपनी 18 वर्षीय बेटी सहनुमा की गला रेतकर हत्या कर दी।पिता ने पुलिस को बताया कि मैं बार-बार उससे इज्जत की दुहाई दे रहा था कि मेरी इज्जत का ख्याल रख मैंने दाढ़ी रखी है, तू इस काम को मत कर इंशाल्लाह तेरी शादी भी हो ही जाएगी।

 

पुलिस को दिए बयान में हत्यारे पिता ने कहा कि उसकी बेटी का पास के गांव के रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि उसने बेटी को कई बार समझाया और समाज में अपनी इज्जत की दुहाई भी दी थी पर वह नहीं मान रही थी और चोरी-छुपे प्रेमी से फोन पर बात करती रहती थी।

आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि मैं बार-बार उससे इज्जत की दुहाई दे रहा था कि मेरी इज्जत का ख्याल रख मैंने दाढ़ी रखी है, तू इस काम को मत कर इंशाल्लाह तेरी शादी भी हो ही जाएगी. लेकिन उसे मेरी बात नहीं समझ आई। इससे गुस्से में आकर उसने बेटी का गला काट दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

मीडिया के सामने कबूला गुनाह

आरोपी पिता ने मीडिया के कैमरे पर भी गुनाह कबूल करते हुए कहा कि इज्जत के खातिर उसने अपने बेटी की हत्या को अंजाम दिया है। बेटी के हत्यारे पिता ने शहनुमा का पिछले कई साल से पास ही के गांव में रहने वाले लड़के से अफेयर चल रहा था। मैं बार-बार उससे इज्जत की दुहाई दे रहा था कि मेरी इज्जत का ख्याल रख मैंने दाढ़ी रखी है, तू इस काम को मत कर इंशाल्लाह तेरी शादी भी हो ही जाएगी। इसके बावजूद उसे मेरी बात नहीं समझ आई। इसलिए मैंने उसकी हत्या कर दी।

Exit mobile version