मध्यप्रदेश

Shahdol Accident: ट्रक की बंद पार्किंग लाइट ने बुझा दिए दो घरों के चिराग

शहडोल। शहडोल से गुजरने वाले नेशनल हाइवे नंबर 43 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीरंदाजी के दो नेशनल खिलाड़ियों की मौत हो गई है। इस बारे में पुलिस ने बताया कि घटना रात में 12:00 बजे के बाद हुई थी,लेकिन पुलिस को घटना की जानकारी सुबह मिली। नेशनल हाईवे 43 पर हुई इस दुर्घटना में तीरंदाजी के नेशनल खिलाड़ी शरद सुरेन और जसपाल सिंह की मौत हो गई है।

घटना की जानकारी पुलिस ने रांची स्थित दोनों ही खिलाड़ियों के परिजनों को दे दी है और वहां से मृतकों के परिजन रवाना हो गए हैं। दोनों खिलाड़ियों के शव को बुढ़ार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया गया है और परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

इस वजह से हुआ हादसा

देर रात हुई दुर्घटना नेशनल हाईवे पर पार्क एक ट्रक के कारण हुई। ट्रक किनारे पर खड़ा हुआ था, जिसकी पार्किंग लाइट नहीं जल रही थी। इसी वजह से दोनों खिलाड़ियों की कार उसके पिछले हिस्से में जाकर घुस गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में दोनों ही खिलाड़ियों की मौके पर मौत हो गई। रांची के एक्सपोर्ट क्लब से दोनों खिलाड़ी तीरंदाजी के नेशनल प्लेयर बने थे।

Leave a Reply

Back to top button