Site icon Yashbharat.com

Shahdol: 26 पत्रकारों ने किया रक्तदान

patrakar news

शहडोल। कलेक्टर ललित दाहिमा एवं पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह कुशवाह की उपस्थिति में जिले के मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के आव्हान पर जिला चिकित्सालय शहडोल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 26 पत्रकारों ने रक्तदान किया जिसके लिये उन्हें प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।

आयोजित शिविर में कलेक्टर ललित दाहिमा ने कहा कि रक्तदान एक महादान है और आपके रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा रक्तदान करना एक अभिनव पहल है। आगे भी मानव कल्याण के लिए इस तरह के प्रयासों की आवश्यकता है। वहीं पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह कुशवाह ने भी मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के इस पहल की प्रशंसा करते हुये कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा में ऐसे आयोजन होते रहने चाहिये।

जिला ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सुधा नामदेव ने कहा कि 01 व्यक्ति के रक्तदान से 04 जानें बचाई जा सकती हैं। रक्त के विभिन्न अवयवों को पृथक कर मरीजों को उनकी आवश्यकता अनुसार रक्त चढ़ाया जाता है। रक्तदान शिविर में संघ के मुख्य प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद अली, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा, संभागीय महासचिव संजीव निगम, जिला अध्यक्ष राहुल सिंह राणा, शिल्पी अग्रवाल, रश्मि सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, चंदन वर्मा, संदीप पटेल, अनुराग सिंह, राम सजीवन उपाध्याय, संतोष रैकवार, मुस्ताक खान, शाद अहमद, शेख समीर, अजय कुमार पाल, अनिल तिवारी, नीतीश सिंह, अनुराग सिंह, रावेन्द्र मिश्रा, विश्व भूषण पांडेय, शैलेंद्र तिवारी, जुबेर खान, गजेन्द्र सिंह परिहार, अखिलेश मिश्रा, संजीव प्रताप सिंह, कृष्णा तिवारी, गोपालदास बंसल, छत्रपति जायसवाल, सुनील जायसवाल, शुभम तिवारी, करुण सोंधिया, सादिक खान, राजीव सिंह, नफीस खान सहित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुरेश अग्रवाल, सिविल सर्जन सहमुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. उमेश नामदेव, ब्लड बैंक के चिकित्सक एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

Exit mobile version