भारत पर झूठी स्ट्राइक दिखाने के चक्कर में शहबाज की खुली पोल, मुनीर को थमा दी चीनी मिसाइल की तस्वीर; सोशल मीडिया पर मची किरकिरी

भारत पर झूठी स्ट्राइक दिखाने के चक्कर में शहबाज की खुली पोल, मुनीर को थमा दी चीनी मिसाइल की तस्वीर; सोशल मीडिया पर मची किरकिरी

भारत पर झूठी स्ट्राइक दिखाने के चक्कर में शहबाज की खुली पोल, मुनीर को थमा दी चीनी मिसाइल की तस्वीर; सोशल मीडिया पर मची किरकिरी। भारत पर झूठे हमले का प्रॉपेगेंडा फैलाने की कोशिश में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बुरी तरह फंस गए।

भारत पर झूठी स्ट्राइक दिखाने के चक्कर में शहबाज की खुली पोल, मुनीर को थमा दी चीनी मिसाइल की तस्वीर; सोशल मीडिया पर मची किरकिरी

उन्होंने सेना प्रमुख असीम मुनीर को एक तस्वीर गिफ्ट की, जिसे कथित तौर पर भारतीय टारगेट पर स्ट्राइक के तौर पर पेश किया गया। लेकिन हकीकत में वह तस्वीर चीन की रॉकेट फोर्स की निकली। जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जबरदस्त फजीहत शुरू हो गई।

पाकिस्तानी सेना चिल्ला-चिल्लाकर झूठ का प्रोपेगेंडा फैला रहे

ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) में भारत के हाथों मिली शर्मनाक हार के बाद भी पाकिस्तान झूठे प्रचार में जुटा है। पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी सेना चिल्ला-चिल्लाकर झूठ का प्रोपेगेंडा फैला रहे हैं। हालांकि अपनी नाकामियों और अधूरे ज्ञान के कारण शहबाज शरीफ और पाकिस्तान सेना अक्सर पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती कराते रहते हैं। इस बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। भारत पर झूठे हमलों की कहानी गढ़ने के लिए पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान सेना अध्यक्ष असीम मुनीर (Asim Munir) को चाइनीज रॉकेट फोर्स (Chinese Rocket Force) की तस्वीर गिफ्ट कर दी। जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती होने लगी।

दरअसल असीम मुनीर को फील्ड मार्शल की रैंक देने के उपलक्ष्य में आयोजित डिनर के दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक तस्वीर भेंट स्वरूप दी। इस तस्वीर को ये कहकर भेंट किया गया था कि किस तरह पाकिस्तानी सेना की आर्टिलरी ने ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ भारत पर हमला किया था। तस्वीर में एक साथ कई मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम को फायरिंग करते दिखाया गया है। रॉकेट के दागने से तस्वीर में आग का गुबार भी दिखाई पड़ रहा है।भारत पर झूठी स्ट्राइक दिखाने के चक्कर में शहबाज की खुली पोल, मुनीर को थमा दी चीनी मिसाइल की तस्वीर; सोशल मीडिया पर मची किरकिरी

Exit mobile version