शहाबुद्दीन ने छेड़ा तो छोड़ेंगे नहीं-धीरेंद्र शास्त्री ; दिक्कत है तो मेरा वीडियो मत देखो; हम टारगेट उनको करते हैं जो देशद्रोही
। शहाबुद्दीन, मैं इतने कमजोर पर टारगेट नहीं करता। हम अपने पवित्र मुंह से नाम ले रहे हैं, बस ये कृपा समझो। हम टारगेट उनको करते हैं जो देशद्रोही हैं, जो रामद्रोही हैं और अकबर से मोहब्बत करते हैं। भूल कर भी आप हमको छेड़ना मत, हम छोड़ेंगे नहीं। शहाबुद्दीन साहब, दिक्कत होती है तो मेरा वीडियो न देखना। यह बात बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ऑल इंडिया जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन के बयानों पर पलटवार करते हुए कहीं।
चिदानंद मुनि श्री के परमार्थ निकेतन में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा का आज दूसरा दिन है। पहले दिन सोमवार को धीरेंद्र शास्त्री शहाबुद्दीन पर जमकर बरसे। कहा कि तुम्हारे मजहब में आज तक स्त्रियों को मस्जिदों में तुम प्रवेश नहीं करवा पाए। हमारे यहां तो बगल में बैठकर मां नाम से संबोधित किया जाता है। विदेशी स्टीव जॉब्स की पत्नी कमला बन जाती हैं, वो भी यहां आकर डुबकी लगाती हैं। यह हमारा सनातन धर्म है।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जो उल्लू आज तक बिछड़े और पिछड़े के नाम पर राजनीति करते थे, इस महाकुंभ ने उनके मुंह पर तमाचा मारा है। जहां संगम है, वहां ना कोई जाति पूछ रहा, ना कोई ऊंच-नीच पूछ रहा। सब एक साथ डुबकी लगा रहे हैं। ये हमारा सनातन धर्म है। शहाबुद्दीन साहब अगर तुम्हें दिक्कत है तो हमारा वीडियो मत देखना। हम हिंदू-मुसलमान नहीं करते, हम तो हिंदू-हिंदू करते हैं।
डॉ0 आर के पाण्डेय सीएफओ कमिश्नरेट प्रयागराज को मिला राष्ट्रपति मेडल
प्रयागराज। 17 अप्रैल 2021 अप्रैल से कमिश्नरेट प्रयागराज में घटित बड़े अग्निकांडों में फायर सर्विस प्रयागराज द्वारा डॉ0 राजीव कुमार पाण्डेय सीएफओ, कमिश्नरेट के नेतृत्व में प्रभावी कार्यवाही एवं उत्कृष्ट , सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया।
डॉ पांडेय ने 17 अप्रैल 2021 बादशाही मंडी (इलेक्ट्रिक मार्केट)जानसेनगंज प्रयागराज में घटित अग्निकांड पर 05 व्यक्तियों को जो कि आग में घिरे हुए थे फायर सर्विस टीम द्वारा भवन के तीसरी मंजिल से एक्सटेंशन लैडर से सुरक्षित उतारा गया जिसमें एक विकलांग महिला भी रही। 28 अप्रैल 2021 को मोहक अस्पताल चौराहा सीवर में फंसे 03 व्यक्तियों को सुरक्षित जीवित बाहर निकाला गया। 01 मई 2021 को भारतीय स्टेट बैंक राजापुर प्रयागराज में घटित अग्निकांड भवन में फंसे 07 व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दिनांक 28 जून 2021 को इंदिरा भवन सिविल लाइन प्रयागराज मे घटित अग्निकांड में कई व्यक्तियों को बचाया गया।
इसी प्रकार सीएफओ पद का दायित्व निभाते हुए डॉक्टर पांडे ने दर्जनों लोगों की जान बचाई वह करोड़ों की संपत्ति नष्ट होने से बचाया।

