Site icon Yashbharat.com

नेशनल पुलिस एकेडमी में महिला ऑफिसर का यौन उत्पीड़न, ट्रेनी IPS उदय कृष्णा रेड्डी पर FIR; गर्दन पर चाकू रखने और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप

images 76

नेशनल पुलिस एकेडमी में महिला ऑफिसर का यौन उत्पीड़न, ट्रेनी IPS उदय कृष्णा रेड्डी पर FIR; गर्दन पर चाकू रखने और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप

हैदराबाद: हैदराबाद के शिवरामपल्ली स्थित देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी (SVPNPA) से एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ ट्रेनिंग ले रही एक महिला ट्रेनी ऑफिसर की शिकायत पर अत्तापुर पुलिस ने एक ट्रेनी IPS ऑफिसर के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।

महिला ऑफिसर ने आरोपी पर यौन उत्पीड़न, बेरहमी से मारपीट, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ट्रेनी IPS अधिकारी की पहचान उदय कृष्णा रेड्डी के रूप में हुई है।

जून से शुरू हुआ प्रताड़ना का सिलसिला, पति को भेजा प्राइवेट वीडियो

महिला अधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी उदय कृष्णा रेड्डी पिछले काफी समय से उसे प्रताड़ित कर रहा था:

गर्दन पर चाकू, गला घोंटने की कोशिश और कंडोम फेंकने का घिनौना आरोप

FIR में दर्ज पीड़िता के बयान के अनुसार, ९ और १० जुलाई को आरोपी ने क्रूरता और प्रताड़ना की सारी हदें पार कर दीं:

 पुलिस एकेडमी में हड़कंप; भविष्य के ‘रक्षक’ पर उठे सवाल

देश के होने वाले शीर्ष पुलिस अधिकारियों को ट्रेनिंग देने वाली एकेडमी (SVPNPA) के भीतर हुए इस जघन्य वाकये से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद कानून व्यवस्था और ट्रेनी अधिकारियों की मानसिकता पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि जो अधिकारी कल को समाज और महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाला है, अगर ट्रेनिंग के दौरान ही उसका ऐसा आपराधिक और घिनौना चेहरा है, तो वह भविष्य में जनता को क्या न्याय दिलाएगा!

गौरतलब है कि IPS अधिकारियों पर इस तरह के गंभीर आरोप लगने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले नोएडा (Noida) में भी एक तैनात IPS अधिकारी पर उनकी पत्नी ने ४१ पन्नों की एफआईआर दर्ज कराकर दहेज उत्पीड़न और अवैध संबंधों के सनसनीखेज आरोप लगाए थे। फिलहाल अत्तापुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version