Site icon Yashbharat.com

Sex Recket Raid: नेचुरल वैलवेस थैरेपी में पुलिस ने छापा मारा, सेंटर से 4 लड़कियां गिरफ्तार

raid in Mall Spa

Sex Recket Raid: नेचुरल वैलवेस थैरेपी में पुलिस ने छापा मारा, सेंटर से 4 लड़कियां गिरफ्तार: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर दबिश दी. जहां से पुलिस ने 4 लड़कियों को हिरासत में ले लिया है।

जिनसे पुलिस अब पूछताछ कर रही है। स्पा सेंटर से बरामद की गई लड़कियों में दूसरे प्रदेशों की लड़कियां बताई जा रही है।

अंबिकापुर शहर में पिछले दिनों पुलिस ने आधा दर्जन स्पा सेंटर में छापामार कार्रवाई की गई थी।

जिसमें कुछ स्पा सेंटरों को परमिशन नहीं था, इसे लेकर निगम की तरफ से उन्हें नोटिस दिया गया था। अब पुलिस को ये सूचना मिली कि इस स्पा सेंटर में बिना परमिशन संचालित हो रहा था। जिसे लेकर कार्रवाई की गई है।

अनैतिक कार्य की मिली सूचना
नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला ने बताया कि अंबिकापुर के रिंग रोड में नेचुरल वैलवेस थैरेपी सेंटर की आड़ में ये स्पा सेंटर का संचालन किया जा रहा था।

कई साल से संचालित हो रहे इस स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक कार्य की शिकायतें शहर में चर्चा का विषय बनी थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुआ। लेकिन अब स्मृति राजनाला एक विशेष टीम ने यहां दबिश दी तो 4 लड़कियां मौके पर मसाज करते हुए मिली है।

 

सील करने के आदेश
पुलिस टीम और नगर निगम की संयुक्त टीम के द्वारा छापामार कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर को सील करने के साथ ही 4 युवतियों को हिरासत में लेकर पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है। वहीं स्पा सेंटर को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि पकड़ी गई लड़कियां दूसरे राज्य की बताई जा रही है।

Exit mobile version