Sex Racket Raid: पति पत्नी चलाते थे देह व्यापार का रैकेट, बिहार से लाते थे युवतियां, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sex Racket Raid । मुरार थाना पुलिस ने तीन महिला और दस पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मुरार थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव के अनुसार जड़ेरुआ बंदा के पास प्रीतम माहौर का दो मंजिला मकान है। इसमें प्रीतम व उसकी पत्नी गीता देह व्यापार कराते हैं। इसकी सूचना लंबे समय से पुलिस को मिल रही थी। पुलिस ने तीन दिन से अपने मुखबिर लगा रखे थे। बुधवार शाम को वहां पर हलचल दिखी और प्रीतम के घर पर लोगों का आना-जाना शुरू हो गया। सूचना मिलने पर मुरार थाना पुलिस की टीम ने 100-100 के नोट देकर मुखबिर को प्रीतम के घर भेजा। मुखबिर ने प्रीतम से सौदा पक्का कर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस टीम ने तत्काल घर पर दबिश दी। यहां दो महिलाएं और तीन पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले, जबकि सात पुरुष हाल में बैठे थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
घर में मिली शराब: दो मंजिला मकान में नीचे के तल पर बने कमरों में देह व्यापार कराया जाता था। दूसरी मंजिल पर वेटिंग हॉल बना रखा था, जिसमें ग्राहक बैठे थे। यहां ग्राहकों को शराब, सिगरेट व गर्भनिराेधक साधन भी उपलब्ध कराए जाते थे। यह सभी सामग्री मौके पर मिली है।
इन्हें किया गिरफ्तार: प्रीतम, अनीता, शबाना, परमवीर लोधी, रीतेश चौहान, स्वदेश, गब्बर, आकाश जैन, रवि राठौर, सोनू चंदेल, रोहित जाटव, मुन्नी लोधी, गीता माहौर को पकड़ा है। घर से 2100 रुपये भी बरामद किए हैं।
बिहार से भी लाई जाती हैं महिलाएं: प्रीतम ग्राहक तलाशता है और पत्नी देह व्यापार के लिए महिलाओं को तैयार करती है। पुलिस का कहना है इनमें कुछ महिलाएं ग्वालियर की रहने वाली हैं, जबकि कुछ महिलाओं को शहर के बाहर से ठेके पर लाया जाता था। देह व्यापार में ग्राहक से 400 से 600 रुपये लिए जाते थे। सूत्राें की माने ताे पुलिस काे पूछताछ में पता चला है कि देह व्यापार के लिए महिलाओं काे बिहार से भी लाया जाता था।








