Site icon Yashbharat.com

Sex Racket पकड़ाया, 4 गिरफ्तार, बाहर से बुलाई जाती थीं लड़कियां

Honey trep

बैतूल। देह व्यापार (Sex Racket) करने वाले एक गैंग के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये गिरोह दूसरे जिलो से लड़कियां लाकर बैतूल में सेक्स रैकेट चलाता था। एक छापामार कार्रवाई के बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया। गैंग भौपाल और मंदसौर से लड़किया लाकर देह व्यापार के लिए सप्लाई करता था, जबकि गैंग की सरगना खुद अपने घर पर भी देह व्यापार करवाती थी।

पुलिस को कुछ समय से जानकारी मिल रही थी कि डिपो गेट हमलापुर के पास कोई महिला अपने घर पर बाहर से लड़कियों को लाकर देह व्यापार संचालित कर रही है। सूचना पर महिला सेल प्रभारी डीएसपी पल्लवी गौर के नेतृत्व में बैतूल पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम ने महिला के घर जाकर दबिश दी। इस दौरान मौके पर 3 महिला एवं 1 पुरूष को पकड़ा गया वहीं घर में देह व्यापार से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों को अब अदालत में पेश किया जाएगा।

पूछताछ में आरोपी महिला ने देह व्यापार में लिप्त होना कबूल किया और बताया कि एक लड़की भोपाल से और एक लड़की नीमच से बुलाई गयी है जो कुछ दिन पहले ही महिला के घर आई है। इन्हें ग्राहको को दिखाकर सौदा कर देह व्यापार चलाया जा रहा था। आरोपी महिला पर थाना गंज बैतूल में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 का अपराध पंजीबद्ध कर मामला दर्ज किया गया है। इस गिरोह को पकड़ने में डीएसपी पल्लवी गौर, निरीक्षक सतीश अंधवान, निरीक्षक प्रवीण कुमरे, निरीक्षक प्रज्ञा शर्मा, लक्ष्मी ठाकुर, आरक्षक अनिरूद्ध यादव, आर शिवेन्द्र तोमर, राजेन्द्र सोमकुवर, आफरीन और मनीषा चौहान की अहम भूमिका रही।

Exit mobile version