Site icon Yashbharat.com

Sex Racket किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार, 6 महिलाओं सहित 9 गिरफ्तार

17 10 2020 ratlam crime arrest

sex racket in Ratlam रतलाम। ओद्योगिक थाना क्षेत्र के विरियाखेड़ी के समीप बापूनगर में पुलिस ने दबिश देकर सैक्स रैकेट पकड़ा है। दबिश के दौरान पुलिस को कपल्स आपत्तिजनक अवस्था में मिले। यहां से पुलिस ने छह महिलाओ व तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में रैकेट चलाने वाली महिला भी शामिल है। वह किराये का मकान लेकर देह व्यापार करा रही थी। पूछताछ में पुलिस को लड़कियां सप्लाय करने व ग्राहक उपलब्ध कराने वाली दो महिलाअों के नाम भी पता चले है, उनकी पुलिस तलाश कर रही है।

सीएसपी हेमंत चौहान ने शनिवार को पुराने पुलिस कंट्रोल में पत्रकारवार्ता में सैक्स रैकेट का राजफाश करते हुए बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बापू नगर में अनिता नामक महिला द्वाार अपने किराये के मकान में अवैध तरीके से लड़कियों व महिलाअों अौर पुरुषों को बुलाकर रुपये लेकर देह व्यापार का कार्य करवा रही है।

सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और डीआईजी सुशांतकुमार सक्सेना व एसपी गौरव तिवारी के मार्गदर्शन व एएसपी (शहर) डॉ. इंद्रजीत बाकलवाल व एएसपी (ग्रामीण) सुनील पाटीदार के निर्देशने में दबिश देने के लिए टीम गठित की गई।

सीएसपी चौहान ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि रैकेट की मुखिया अनिता को अारोपित जोया उर्फ डॉली पत्नी शाहरुख खान निवासी ग्रीन सिटी महिलाएं अौर अारोपित काजल पत्नी कैलाश डामर निवासी सैलाना बस स्टैंड क्षेत्र ग्राहकों उपलब्ध करवाती थी। दोनों की तलाश की गई लेकिन वे नहीं मिली। उनकी तलाश की जा रही है।

अारोपितों के पास से मिले मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की जांच की जा रही है अौर पता लगाया जा रहा कि रैकेट में अन्य लोग तो शामिल नहीं है। अन्य लोगों की संलिप्तता पाई गई तो उन्हें भी अारोपित बनाया जाएगा। साथ ही यह भी पता किया जा रहा है कि अनिता ने किस व्यक्ति से मकान किराये से लिया था अौर मकाना मालिक ने किरायेदार की सूचना दी थी या नहीं। यदि सूचना नहीं दी गई तो उसके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version