Site icon YASHBHARAT.COM

MP में कड़ाके की ठंड का सितम: कटनी का करौंदी 6.1 डिग्री के साथ सबसे ठंडा, भोपाल समेत कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

thand cold sardi cohra

MP में कड़ाके की ठंड का सितम: कटनी का करौंदी 6.1 डिग्री के साथ सबसे ठंडा, भोपाल समेत कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

भोपाल / कटनी। मध्य प्रदेश में नवंबर के आखिरी दिनों में ठंड ने अपना असर तेज कर दिया है और उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में रात का तापमान तेजी से गिरा है। मौसम विभाग के अनुसार, कटनी जिले का करौंदी न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जबकि राजधानी भोपाल में भी शीतलहर का असर देखा जा रहा है।

32 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे, अगले 5 दिन जारी रह सकती है ठंड मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के 32 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा:

कटनी (करौंदी): 6.1°C

दमोह: 6.6°C

शहडोल (कल्याणपुर) और शाजापुर (गिरवर): 8.3°C

रीवा: 8.4°C

भोपाल: 8.6°C

नौगांव: 9.2°C

जबलपुर और रीवा: 9.4°C

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक ठंड का दौर जारी रहने और रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आने की संभावना जताई है। इसके साथ ही सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा छाने और ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है।

शीतलहर के बीच ठंड से बचाव की सलाह बढ़ती ठिठुरन के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों और मौसम विभाग ने सुबह-रात बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनने, पैरों को ठंड से बचाने के लिए साफ व आरामदायक मोजे पहनने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

Exit mobile version