दिल्ली में अलीपुर के पेंट फैक्टरी में आग लगने से सात लोग जिंदा जले

दिल्ली में अलीपुर के पेंट फैक्टरी में आग लगने से सात लोग जिंदा जले

Seven people burnt to death in Delhi’s paint factory fire-राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के अलीपुर के एक पेंट फैक्टरी में भीषण आग लगने के कारण सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें बेहद भयानक हो गई थी और दूर से ही दिखाई दे रही थी इस दौरान धुएं का गुबार इतना उचाई तक उठ रहा था ऐसा लग रहा था कि भयंकर बम ब्लास्ट हुआ हो फैक्टरी में काम करने के टाइम जब आग लगी तो लोगों ने बाहर निकलने की कोशिश तो की लेकिन वे सफल नहीं हो सके और इसी कारण सात लोगों की जलकर मौत हो गई|

आसपास की दुकानों को भी हुआ नुकसान

सूत्रों के मुताबिक अलीपुर इलाके में आग लगने की घटना के कारण सूत आसपास के दुकानों को भी काफी नुकसान पहुंचा है फैक्टरी जलकर खाक हो गई है और साथ ही साथ जिंदगियां भी फैक्टरी में चलकर दफन हो गई है अलीपुर में लगी इस भीषण आग को काबू करने के लिए दमकल की गाड़ियों ने लगातार प्रयास किया लेकिन सात जिंदगियों को नहीं बचाई गई इसलिए ये भी नहीं कहा जा सकता प्रयास बहुत सफल रहा|

आपकी जानकारी के लिए बता दे की यहाँ पर कई सारी लापरवाहियां थी जिसके कारण आग की घटना भड़क गईं वहीं मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है क्योंकि वो इतनी बुरी तरह से जल गए हैं कि उनके चेहरे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चूके हैंघायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक 22 दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर पाग काबू पा लिया गया है जो की कड़ी मशक्कत के बाद मिली है दिल्ली के अलीपुर इलाके में आग लगने की जानकारी मिलने पर दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया दमकल की 22 गाड़ियों ने मौके पर पहुँचकर आग को काबू पाया इस हादसे में अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है वहीं तमाम लोग घायल हैं|

Exit mobile version