Site icon Yashbharat.com

Server down: दो घंटे से ज्यादा समय से फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम डाउन, कंपनी ने कहा- ठीक करने की हो रही कोशिश

18 05 2021 05 09 2018 user artificial inteligence 18391605 21654555

सोमवार रात को दुनिया भर में फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का सर्वर अचानक डाउन हो गया। रात करीब 9.15 बजे तीनों के सर्वर डाउन हो गए जिससे यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस तरह यूजर्स दो घंटे से भी ज्यादा समय से इन तीनों प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। आउटेज की यह समस्या अब भी बनी हुई है। लोग मैसेज न भेज पा रहे हैं और न ही उन्हें कोई मैसेज मिल रहा है।

वॉट्सएप-फेसबुक ने जारी किया बयान
इसे लेकर वॉट्सएप ने कहा कि हमें कुछ लोगों द्वारा इसके काम नहीं करने की शिकायतें मिली हैं। हम इसे सही करने का प्रयास कर रहे हैं और जल्द से जल्द इस संबंध में अपडेट देंगे। वहीं, पैरेंट कंपनी फेसबुक ने भी बयान जारी करते हुए कहा- हमें पता है कि कुछ लोगों को हमारे ऐप और उत्पादों को लेकर समस्या आ रही है। हम जल्द से जल्द इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।

वेब और स्मार्टफोन दोनों पर नहीं कर रहा काम
वेब और स्मार्टफोन दोनों पर ही वाट्सएप और इंस्टाग्राम काम नहीं कर रहे हैं। एंड्रायड, आईओएस और वेब प्लेटफॉर्म सभी पर ये दिक्कत आ रही है। लोगों को न नए संदेश मिल रहे हैं और न ही वे किसी को संदेश भेज पा रहे हैं। इसी तरह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर न्यूजफीड रिफ्रेश पर ‘रिफ्रेश नहीं कर सकते’ का संदेश आ रहा है।

डाउन डिटेक्टर (DownDetector) पर लोगों ने वाट्सएप के काम नहीं करने की शिकायत की। इंस्टाग्राम और फेसबुक को लेकर भी यूजर्स ने यही शिकायत की। संदेश न भेज पाने से यूजर्स को मुश्किलें आ रही हैं।

इस दौरान ट्विटर पर लोगों ने खूब संदेश लिखे। फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन होने की शिकायत यूजर्स ने ट्विटर पर की। कई लोगों ने इसे लेकर मजेदार मीम्स भी शेयर किए।

Exit mobile version