Friday, May 22, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

Seoni News : युवती को बाघ ने बनाया शिकार, गुस्साए ग्रामीणों ने मचाया हंगामा

सिवनी। Seoni News : पेंच राष्ट्रीय उद्यान के खवासा बफर के खम्बा गांव में खेत से लगे जंगल में बुध्ावार सुबह महुआ बीनने गई युवती नीलकली पिता पतिराम परते (18) को बाघ ने हमला शिकार बना लिया है। सुबह करीब 11.30 बजे वनग्राम खम्बा में जंगल से लगे खेत में नाले के पास युवती का शिकार करने के बाद बाघ शव को करीब 300 मीटर दूर जंगल तक घसीटकर ले गया।

युवती की पुकार सुनकर मृतिका की मां, परिजन व ग्रामीणों ने शोर मचाया और जंगल की ओर दौड़े। इसके शव को मौके में छोड़कर बाघ जंगल लौट गया। वन अमले की कार्यप्रणाली व घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते करीब तीन घंटे तक हंगामा किया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने खवासा रेंजर के सरकारी जिप्सी वाहन को आग के हवाले कर दिया है। मौके पर पहुंचे पुलिस बल व राजस्व अधिकारियों ने समझाइश देकर ग्रामीणों शांत कराया

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम