Thursday, May 14, 2026
Latest:
उत्तरप्रदेशFEATUREDLatest

पीड़िता के मामा को 50 हजार रुपए ऑनलाइन भेज दिए, फिर समझौता करने चौकी प्रभारी ने बनाया दबाव

बाराबंकी।  उत्तर प्रदेश की बाराबंकी पुलिस की शर्मनाक हरकत सामने आई है। जहां एक दुष्कर्म पीड़िता को चौकी में 10 घंटे बिठाया गया। उसके साथ अश्लील बातें की गई और समझौता करने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं पीड़िता के मामा को 50 हजार रुपए ऑनलाइन भेज दिए गए। लखनऊ से महज 20 किलोमीटर दूर हुए इस मामले में सीनियर पुलिस अधिकारियों ने कोई सख्त नहीं की और न शिकायत पर ध्यान दिया। वहीं जब मामला सोशल मीडिया के जरिए वायरल हुआ तब बाराबंकी के एसपी ने थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह को लाइन हाजिर और एसआई मनोज कुमार को सस्पेंड किया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम