संवेदनशील जानकारी ऑनलाइन: एपस्टीन पीड़िता ने Google और DoJ को किया नोटिस
संवेदनशील जानकारी ऑनलाइन: एपस्टीन पीड़िता ने Google और DoJ को किया नोटिस
संवेदनशील जानकारी ऑनलाइन: एपस्टीन पीड़िता ने Google और DoJ को किया नोटिस, एक एपस्टीन मामले की पीड़िता ने Google और यू.एस. डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। पीड़िता का आरोप है कि एपस्टीन से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक करते समय उनकी और अन्य पीड़ितों की संवेदनशील जानकारी सुरक्षित नहीं रखी गई।
संवेदनशील जानकारी ऑनलाइन: एपस्टीन पीड़िता ने Google और DoJ को किया नोटिस
मुकदमे के अनुसार, दस्तावेजों में पीड़ितों के नाम, ईमेल, फोन नंबर, पेशा और तस्वीरें जैसी निजी जानकारी शामिल थी। वकीलों का कहना है कि यह गंभीर लापरवाही है और पीड़ितों की सुरक्षा को खतरे में डालती है।
पीड़िता ने Google पर भी आरोप लगाया है कि कंपनी ने इन दस्तावेजों को इंडेक्स और कैश करके इंटरनेट पर आसानी से उपलब्ध करा दिया। इसके चलते AI-आधारित सर्च टूल्स और अन्य ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म्स से किसी की संवेदनशील जानकारी आसानी से देखा जा सकता है।
वकीलों ने बताया कि Google से कई बार डेटा हटाने का अनुरोध किया गया, लेकिन पूरी तरह इसे डी-इंडेक्स नहीं किया गया। सरकार ने कुछ डेटा हटाने की बात स्वीकार की, लेकिन मुकदमे में दावा किया गया कि अनएडिटेड दस्तावेज अभी भी ऑनलाइन मौजूद हैं।
इस मामले ने एक बार फिर डेटा प्राइवेसी, सरकारी जिम्मेदारी और टेक कंपनियों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।








