Site icon Yashbharat.com

बरही में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी दिनदहाड़े सूना घर खंगाल गए चोर,महिला मंडल अध्यक्ष के घर हाथ साफ

1000210591

बरही में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी दिनदहाड़े सूना घर खंगाल गए चोर,महिला मंडल अध्यक्ष के घर हाथ सा

कटनी/बरही। बरही की सुरक्षा व्यवस्था की पोल फिर एक बार खुल गई है। नगर के बीचोंबीच त्रिपाठी हाउस में 20 लाख की चोरी ने पूरे इलाके को हिला दिया। दिनदहाड़े घर में सेंधमारी, और पुलिस सिर्फ कागजी गश्त में व्यस्त — यही हकीकत है बरही थाने की!

मिली जानकारी के मुताबिक, रामचरन त्रिपाठी की पत्नी सुनिता त्रिपाठी, जो डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामाजिक संगठन की मंडल अध्यक्ष हैं, बुधवार सुबह परिवार संग खरीददारी को गई थीं। पीछे से चोरों ने मौका ताड़ा और मुख्य दरवाजे का कुंदा तोड़कर अलमारी के लॉकर उड़ा दिए।

घर लौटने पर नज़ारा ऐसा था मानो किसी तूफान ने सब कुछ बर्बाद कर दिया हो — कमरे अस्त-व्यस्त, ताले टूटे, और गहनों के बक्से खाली! सोने के हार, चूड़ियाँ, बिछिया, पायल, यहां तक कि संतान सप्तमी के चूड़े तक चोर ले उड़े!

कुल नुकसान करीब 20 लाख रुपए का, और पुलिस का जवाब — “जांच जारी है”!
यानी चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस के हौसले ठंडे!
बरही में चोरों का आतंक, पुलिस मूकदर्शक
यह कोई पहली वारदात नहीं — पिछले महीने गुरुधाम कॉलोनी और मैहर रोड पर भी ऐसे ही घरों में चोरी हुई थी। फेरीवाले गिरोह की खबर पहले से थी, पर थाना बरही ने चेतावनी तक देना जरूरी नहीं समझा।

Exit mobile version