Site icon Yashbharat.com

वरिष्ठत पार्षद मिथिलेश जैन ने कटनी में अविलंब पासपोर्ट कार्यालय खोले जाने की मांग

IMG 20250623 WA0088

भारत का भौगोलिक केन्द्र बिन्दू और रेल्वे का बड़ा जंक्शन होनें के साथ व्यापारिक नगरी फिर भी नहीं पासपोर्ट कार्याल

कटनी।। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन एडवोकेट ने भारत सरकार के विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर कटनी में अविलंब पासपोर्ट कार्यालय खोले जाने की मांग की है । पत्र में मिथलेश जैन ने लेख है कि कटनी जिला पूरे भारत का भौगोलिक केन्द्र बिन्दू है, जहाॅं रेल्वे का जंक्शन है, जिससे पाॅंचों दिशाओं में ट्रेने आती-जाती हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि आस-पास के अनेकों जिलों में पासपोर्ट कार्यालय नहीं हैं। जिससे कटनी जिले एवं आसपास के जिलों के नागरिकों को दूरस्थ अन्य जिलों में पासपोर्ट कार्यालय जाकर पासपोर्ट बनवाना पड़ता है। पत्र में उन्होंने कटनी में अतिशीघ्र पासपोर्ट कार्यालय खोले जाने की मांग की है । उन्होंने यह भी कहा है कि यदि शीघ्र पासपोर्ट कार्यालय नहीं खोला गया तो वे हाईकोर्ट जबलपुर में जनहित याचिका भी प्रस्तुत करेंगे ।

Exit mobile version