Site icon YASHBHARAT.COM

कृत्रिम बुद्धिमत्ता के अवसरों और चुनौतियों पर तिलक महाविद्यालय में सेमिनार आयोजित,विद्यार्थियों ने शोध पत्रों के माध्यम से AI के विभिन्न आयामों, उपयोग और भविष्य की संभावनाओं पर रखे विचार

IMG 20261127 WA0061

 

कृत्रिम बुद्धिमत्ता के अवसरों और चुनौतियों पर तिलक महाविद्यालय में सेमिनार आयोजित,विद्यार्थियों ने शोध पत्रों के माध्यम से AI के विभिन्न आयामों, उपयोग और भविष्य की संभावनाओं पर रखे विचा

कटनी। शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा 27 नवंबर 2026 को ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता : अवसर एवं चुनौतियाँ’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य के निर्देशन तथा अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित यह सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विषय की महत्ता एवं वर्तमान समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बढ़ती उपयोगिता पर केंद्रित विचारों के साथ हुआ। सेमिनार का संचालन अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अजय कुमार कुररिया ने किया, जबकि कार्यक्रम का नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार त्रिपाठी ने किया।

सेमिनार में एम.ए. प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विभिन्न पहलुओं पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से AI के उपयोग, संभावनाओं, अवसरों और इससे जुड़ी चुनौतियों को विस्तार से रेखांकित किया। उनकी प्रस्तुतियों में विषय की गहन समझ, नवीन तकनीकों के प्रति रुचि और शोधपरक दृष्टिकोण स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक श्रीमती प्रियंका गुप्ता, डॉ. अपेक्षा मिश्रा सहित विभाग के अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। साथ ही शासकीय महाविद्यालय रीठी की इतिहास विषय विशेषज्ञ डॉ. मानसी निगम की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वर्तमान दौर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बदलती भूमिका, शिक्षा एवं विभिन्न व्यावहारिक क्षेत्रों में उसके उपयोग तथा भविष्य में सामने आने वाले अवसरों और चुनौतियों से परिचित कराना था। सेमिनार में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता ने आयोजन को ज्ञानवर्धक और सार्थक बनाया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के प्रति जागरूक होने के साथ उसके सकारात्मक एवं जिम्मेदार उपयोग की दिशा में विचार करने का अवसर मिला।

Exit mobile version