FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

सीहोर का VIT कॉलेज बना रणक्षेत्र, हजारों छात्रों ने वाहनों में की तोड़फोड़-आगजनी से अफरा-तफरी

सीहोर का VIT कॉलेज बना रणक्षेत्र, हजारों छात्रों ने वाहनों में की तोड़फोड़-आगजनी से अफरा-तफरी। आष्टा के ग्राम कोठरी स्थित वीआईटी कॉलेज में देर रात उस समय हालात बिगड़ गए जब हजारों छात्रों ने हॉस्टल में मिल रहे घटिया भोजन और दूषित पेयजल को लेकर ज़ोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति इतनी विस्फोटक हो गई कि छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी कर दी। विरोध के दौरान एक बस, दो चारपहिया वाहन, एक एम्बुलेंस, आरओ प्लांट, हॉस्टल की खिड़कियों के शीशे और परिसर की कई संपत्तियों को भारी नुकसान पहुचा।

 

चार हजार से अधिक छात्र विरोध में उतरे, पुलिस ने मोर्चा संभाला घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम, एसडीओपी आष्टा सहित आष्टा, जावर, पार्वती और कोतवाली सहित आसपास के थानों से पुलिस बल तुरंत मौके पर भेजा गया।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि