Transfer: राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
Transfer: राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
Transfer in MP: राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के तबादले हुए। मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा आज राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पद स्थापना आदेश जारी किए गए। कुल 6 अधिकारियों को मंत्रियों की निजी स्थापना में विशेष सहायक के पद पर पदस्थ किया गया है।
मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट
श्री रोहित बम्हौर डिप्टी कलेक्टर जिला सागर को श्री गौतम टेटवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग की निजी स्थापना में विशेष सहायक के पद पर पदस्थ किया गया है।
श्री चंद्र प्रताप गोहल मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी जबलपुर को श्री राजेंद्र शुक्ला मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के विशेष सहायक के पद पर पदस्थ किया गया है।
पढ़ते रहिए भोपाल समाचार डॉट कॉम, मध्य प्रदेश का सबसे प्रतिष्ठित और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल।
श्री चंद्र प्रकाश पटेल अपर कलेक्टर जिला अनूपपुर को श्री प्रहलाद सिंह पटेल मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग का विशेष सहायक पदस्थ किया गया है।
श्री विष्णु प्रसाद यादव संयुक्त कलेक्टर विदिशा को श्री करण सिंह वर्मा मंत्री राजस्व विभाग का विशेष सहायक पदस्थ किया गया है। श्री अंशुल खरे डिप्टी कलेक्टर, एसडीम भोपाल को श्री कैलाश विजयवर्गीय मंत्री नगरीय विकास एवं आवास एवं संसदीय कार्य विभाग का विशेष सहायक पदस्थ किया गया है।
पढ़ते रहिए भोपाल समाचार डॉट कॉम, मध्य प्रदेश का सबसे प्रतिष्ठित और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल।
श्री आशीष पांडे संयुक्त कलेक्टर जिला नर्मदा पुरम को श्री उदय प्रताप सिंह मंत्री परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग की निजी स्थापना में विशेष सहायक के पद पर पदस्थ किया गया है।