Site icon Yashbharat.com

SDMC ने प्रस्ताव को मंजूरी दी, दिल्ली में शादी और व्यापार करना हुआ महंगा

love story 12 06 2019 m 1

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली इलाके में अब शादी-विवाह करने के साथ अब व्यापार करना भी महंगा हो गया है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (South Delhi Municipal Corporation) ने इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव मंजूर होने से अब हेल्थ ट्रेड लाइसेंस 50 से 100 फीसद तक महंगा हो गया है। प्रस्ताव पारित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग इसका आदेश भी जल्द ही जारी कर देगा।

इसी तरह पांच सितारा होटलों को एकमुश्त 50 हजार रुपये शुल्क के साथ 50 हजार के सालाना शुल्क के बजाय एक लाख रुपये देने होंगे, वहीं तीन स्टार होटलों के लाइसेंस के लिए 25 हजार रुपये के एकमुश्त शुल्क के अलावा प्रतिवर्ष 20 हजार रुपये का वार्षिक शुल्क लगता था, लेकिन अब प्रतिवर्ष के शुल्क को 50 हजार कर दिया गया है। इसके अलावा 100 सीटों के फूड कोर्ट में 10 हजार रुपये एकमुश्त शुल्क के अलावा प्रतिवर्ष 40 हजार रुपये शुल्क देना होगा।

पहले यह शून्य हुआ करता था। 100 सीटों से अधिक के फूड कोर्ट 10 हजार रुपये का एकमुश्त शुल्क के अलावा 80 हजार रुपये वार्षिक शुल्क देना होगा। पहले यह भी शून्य हुआ करता था। इसी तरह 20 सीटों के भोजनालय के वार्षिक शुल्क को पांच हजार से 25 हजार रुपये कर दिया है। 20 से 50 सीटों के भोजनालय में अब में आठ हजार रुपये वार्षिक के बजाय 25 हजार रुपये शुल्क चुकाना होगा। 50 सीटों से अधिक वाले भोजनालय को 10 हजार रुपये के बजाय 20 हजार रुपये वार्षिक चुकाना होगा।

Exit mobile version