SDM साहब की पिटाई: भारत बंद के दौरान पुलिस की कार्रवाई में हुआ ऐसा
SDM साहब की पिटाई: भारत बंद के दौरान पुलिस की कार्रवाई में हुआ ऐसा। अनुसूचित जाति और जनजाति आरक्षण में क्रीमी लेयर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ देशभर के विभिन्न संगठनों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है. जिसका असर राजधानी पटना समेत कई जिलों में देखने को मिला. सुबह से ही भारत बंद के समर्थक सड़क पर उतर गए. इसके बाद उन्होंने एनएच 31 को जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर आगजनी की.
भारत बंद के दौरान प्रदर्शनकारी राजधानी पटना में सुबह से ही सड़कों पर उतर आएं और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबारी की. इसके साथ ही कई जगहों पर आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया।
इस बीच प्रदर्शनकारियों को उग्र होता देख पुलिस ने रोकने की कोशिश करने लगे और प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज कर दी है. इसी दौरान पुलिस ने गलती से एसडीएम श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर पर लाठी भांज दी. बता दें लाठीचार्ज के दौरान एसडीओ एक डीजे से लगे जनरेटर को बंद करवा रहे थे।
छावनी में तब्दील हुआ पटना
बता दें कि भारत बंद का असर राजधानी पटना में सुबह 11 बजे तक नहीं दिखा, लेकिन प्रदर्शनकारी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आदिवासी संगठनों के कार्यकर्ता 11 बजे के बाद सड़कों पर उतरे, जिसकी वजह से राजधानी के कुछ इलाकों में जाम के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।