Site icon Yashbharat.com

गोली कांड का मास्टरमाइंड छतरपुर SDM अनिल सपकाले 11 फरवरी तक पुलिस रिमांड में

IMG 20200208 WA0014

छतरपुर। कड़ी पूछताछ के बाद आज कोतवाली पुलिस ने गोली कांड के साजिशकर्ता छतरपुर एसडीएम अनिल सपकाले को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विपिन सिंह भदौरिया की कोर्ट में पेश किया जहाँ पर पुलिस द्वारा अनिल सपकाले की 5 दिन रिमांड पर भेज दिया।

जानकारी के अनुसार विगत दिवस छतरपुर एसडीएम अनिल सपकाले ने छतरपुर के जाने माने शिक्षा व्यवसायी अभय सिंह भदौरिया को फ़साने के लिए अपने ऊपर गोली चलवाने के साथ-साथ एसडीएम कार्यालय में तोड़फोड़ करवाई गई थी।

जिसकी पुलिस द्वारा जाँच की गईं थी जिसमे अनिल सपकाले, कृष्णा यूनिवर्सिटी के चेयरमैन,पुष्पेंद्र गौतम, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री जावेद अख्तर सहित 3 अन्य लोगो को गिरफ्तार किया था। सभी 5 आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया था और अनिल सपकाले को पूछताछ के बाद आज न्यायालय में पेश किया गया।

कोतवाली पुलिस ने सीजेएम से रिमांड मांगी गई जिस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने गोलीकांड के मुख्य षड्यंत्रकारी एसडीएम अनिल सपकाले को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। वही कोतवाली पुलिस ने बताया की अनिल सपकाले के मोबाइल से जो 44000 मोबाइल रिकॉर्डिंग बरामद हुई हैं उसकी जाँच सहित अन्य पूछताछ की जानी हैं जिसके लिए न्यायालय से अनिल सपकाले की रिमांड माँगी गई थी।

जिसपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा अनिल सपकाले को 5 दिन की रिमांड दी गईं हैं। जिससे कई और खुलासे होने की उम्मीद हैं। वही जिला न्यायालय में वकीलों ने अनिल सपकाले चोर है के नारे लगाएं।

Exit mobile version