Site icon YASHBHARAT.COM

दस दिन में स्कूटी का इंजन सीज, फाइनेंस की जानकारी भी नहीं मिली,उपभोक्ता ने खटवानी सुजुकी एजेंसी पर उठाए सवाल, शिकायत के बाद उपभोक्ता संगठन की टीम पहुंची एजेंसी

IMG 20261123 WA0104

 

दस दिन में स्कूटी का इंजन सीज, फाइनेंस की जानकारी भी नहीं मिली,उपभोक्ता ने खटवानी सुजुकी एजेंसी पर उठाए सवाल, शिकायत के बाद उपभोक्ता संगठन की टीम पहुंची एजेंस

कटनी। वाहन खरीदने के महज दस दिन के भीतर स्कूटी का इंजन सीज होने और फाइनेंस संबंधी जानकारी स्पष्ट नहीं मिलने का मामला सामने आया है। बरगवां स्थित खटवानी सुजुकी एजेंसी से स्कूटी खरीदने वाले मदन मोहन चौबे वार्ड निवासी अनवर अंसारी ने एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उपभोक्ता संगठन से शिकायत की है।

शिकायत के अनुसार अनवर अंसारी ने 6 नवंबर 2026 को एजेंसी से सुजुकी बर्गमैन बीटी 1.36 स्कूटी खरीदी थी। वाहन मनबा फाइनेंस के माध्यम से फाइनेंस कराने की बात कही गई थी। इसके लिए करीब 24 हजार रुपये जमा कराने के बाद स्कूटी उन्हें सौंप दी गई। लेकिन वाहन खरीदने के महज दस दिन बाद 16 नवंबर को स्कूटी का इंजन सीज हो गया। इसके बाद उपभोक्ता स्कूटी लेकर एजेंसी पहुंचे, जहां कर्मचारियों ने इंजन खोलकर जांच की। आरोप है कि एजेंसी प्रबंधन ने वाहन बदलकर देने से इनकार करते हुए रिपेयर कर वापस देने की बात कही।

फाइनेंस और ईएमआई की जानकारी पर सवाल

इस मामले में वाहन की तकनीकी खराबी के साथ फाइनेंस प्रक्रिया को लेकर भी गंभीर सवाल उठे हैं। उपभोक्ता का कहना है कि स्कूटी सुपुर्द किए जाने के बावजूद उन्हें अब तक यह स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई कि फाइनेंस प्रक्रिया पूरी हुई है या नहीं। उन्हें यह भी नहीं बताया गया कि प्रतिमाह कितनी ईएमआई जमा करनी होगी और फाइनेंस की अन्य शर्तें क्या हैं। ऐसे में उपभोक्ता को फाइनेंस संबंधी दस्तावेज और भुगतान की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने की मांग उठ रही है।

शिकायत पर एजेंसी पहुंची उपभोक्ता संगठन की टीम

उपभोक्ता की शिकायत पर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट प्रीति सेन, सेक्रेटरी श्वेता अग्रवाल एवं रतना अग्रवाल खटवानी सुजुकी एजेंसी पहुंचीं। टीम ने शिकायतकर्ता से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और एजेंसी प्रबंधन से चर्चा की। इस दौरान स्कूटी के इंजन में आई खराबी, वाहन बदलने से इनकार और फाइनेंस प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर सवाल किए गए।

एजेंसी मैनेजर अजय सेठिया से भी मामले में चर्चा की गई। अब उपभोक्ता को एजेंसी प्रबंधन और फाइनेंस कंपनी की ओर से संतोषजनक जवाब मिलने का इंतजार है। वाहन खरीदने के कुछ ही दिनों में इंजन खराब होने और ईएमआई संबंधी जानकारी स्पष्ट नहीं मिलने के इस मामले ने वाहन बिक्री प्रक्रिया तथा उपभोक्ता के अधिकारों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Exit mobile version