School Closed छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते स्कूलों में 26 जून तक अवकाश, MP सरकार भी कर सकती है फैसला

School Closed छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते स्कूलों में 26 जून तक अवकाश, MP सरकार भी कर सकती है फैसला

रायपुर। School Closed छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य के सभी स्कूलों में 25 जून तक अवकाश की घोषणा की है। अब राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल 25 जून तक बंद रहेंगे और 26 जून से खुलेंगे। अब इस फैसले के बाद एमपी सरकार भी छुट्टियों को बढाने का निर्णय ले सकती है।

श्री बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, छत्तीसगढ़ में गर्मी और हीटवेव के कारण ये फैसला लिया गया है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी अपने पीक पर है। ज्यादातर लोग गर्म होते मौसम से परेशान हैं। लू और धूप से आम लोगों को दिक्कत हो रही है। बच्चों को गर्मी में होने वाली परेशानी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। अभिभावकों में भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है।

Exit mobile version