Latest

School Timing Changed: शीतलहर के चलते बदला गया स्‍कूलों का समय, अब सुबह 9 बजे से पहले नहीं लगेंगे कक्षा एक से पांच तक के स्कूल

School Timing Changed Bhopal: शीतलहर के चलते बदला गया स्‍कूलों का समय, अब सुबह 9 बजे से पहले नहीं लगेंगे कक्षा एक से पांच तक के स्कूल । देश के अलग-अलग हिस्सों में बनीं तीन मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के अनेक शहरों में पारा गिरा और दिन के तापमान में तेजी से गिरावट आई।

राजधानी भोपाल में भी सोमवार को दिन का तापमान करीब 07 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मंगलवार को भी सुबह से ही सर्द हवाएं चल रही हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने जिले में पहली से पांचवीं तक के स्कूलों को सुबह 09 बजे से पहले संचालित न करने निर्देश दिए हैं।

मंगलवार दोपहर कलेक्टर आशीष सिंह ने इस आशय का आदेश जारी करते हुए कहा कि शीतकालीन मौसम प्रारंभ होने और तापमान में गिरावट को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से जिले की नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक की समस्त शैक्षणिक संस्थाएं प्रात: नौ बजे से पहले संचालित नहीं होंगी।

school order

Back to top button