School Reopen in MP: 15 जून से स्कूल शुरू करेंगे आनलाइन क्लास 30 जून तक होगी प्रवेश प्रक्रिया

School Reopen in MP। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में बंद स्कूल अब खुलने जा रहे हैं। निजी स्कूलों ने 15 जून से आनलाइन कक्षाएं प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में विद्यार्थियों को भी सूचना भेजी गई है। वहीं सरकारी स्कूलों को खोलने के आदेश जारी किए गए हैं।

15 जून से 30 जून तक कक्षा 9वीं से लेकर 12 वीं तक में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी। इसके लिए विद्यार्थियों को उपस्थित होने के आदेश जारी किए गए हैं। इधर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अभी स्कूलों को खोलने को लेकर कोई ​आदेश नहीं आया है।

फिलहाल निजी स्कूल की तरफ से विद्यालय सिर्फ प्रवेश प्रक्रिया के लिए खोलने की तैयारी की जा रही है । उनके यहां पढ़ाई फिलहाल आनलाइन ही आयोजित हो रही है। दूसरी लहर के कारण शासन के निर्देश पर आनलाइन कक्षाएं भी बंद कर दी गई थी। जिसे 15 जून से दोबारा प्रारंभ किया जा रहा है।

ऐसी होगी प्रवेश प्रक्रिया : संकुल अन्तर्गत समस्त माध्यमिक शालाओं के प्रधानाध्यापक निकटस्थ हाई / हायर सेकेण्डरी विद्यालय के प्राचार्य को समस्त विद्यार्थियों की टी.सी. एवं अन्य जानकारी 16 जून तक आवश्यक रूप से उपलब्ध करावें । एक परिसर एक शाला में कक्षा 8 वीं के विद्यार्थियों की टी.सी. जारी नहीं की जायेगी । उन्हें सीधे कक्षा 9 वीं में प्रवेश दिया जा सकेगा ।

संबंधित माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा संबंधित छात्र एवं उसके अभिभावक को सूचना दी जाएगी कि टी.सी. किस विद्यालय को भेजी गई है ताकि उक्त छात्र उन विद्यालयों में अपने नाम दर्ज करा सकें। – कक्षा 9 वीं के समस्त उत्तीर्ण विद्यार्थियों को कक्षा 10 वीं में प्रवेशित करें।

अध्ययन व्यवस्था

Exit mobile version