Site icon Yashbharat.com

School Reopen in Madhya Pradesh 9वीं से 12 वीं तक के स्कूल खोलने की तैयारी

School Reopening

School Reopening

School Reopen in Madhya Pradesh: भोपाल। कोरोना संक्रमण के कारण करीब सात माह से बंद स्कूलों का नियमित संचालन शुरू नहीं हो सका है। 21 सितंबर से प्रदेश के 9वीं से 12वीं तक की आंशिक कक्षाएं संचालित की जा रही है। हालांकि अब स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से 20 से 25 नवंबर तक स्कूल खोलने के संकेत दिए जा चुके हैं। अब नवमीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने शासन के पास प्रस्ताव भेज दिया है।

नियमित कक्षाएं शुरू करने की तिथि मुख्यमंत्री से अनुमति मिलने के बाद घोषित की जाएगी। शासन से अनुमति मिलने पर स्कूल खोलने की तिथि तय कर दी जाएगी। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने विभाग के अधिकारियों को स्कूलों में तैयारियों को लेकर निर्देश दे चुके हैं।

अधिकारियों ने सभी जिले के जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में तैयारी को लेकर निर्देश दिए जा चुके हैं। इसमें कहा गया है कि स्कूल अपने स्तर पर उपलब्ध क्लास रूम व शिक्षक को देखते हुए निर्णय लेंगे कि नवमीं से बारहवीं तक के प्रतिदिन नियमित कक्षाएं शुरू करना है या नहीं। स्कूल चाहे तो गैप कर कक्षाएं शुरू कर सकता है। जिसमें एक दिन में नवमीं-दसवीं व दूसरे दिन ग्यारहवीं-बारहवीं की कक्षा लगा सकते हैं।

क्लास लगाने में सुरक्षित शारीरिक दूरी का ख्याल रखना, कोरोना काल की पूरी गाइडलाइन का पालन करना होगा। ज्ञात हो कि स्कूल शिक्षा विभाग ने पहली से आठवीं तक की कक्षाएं 30 नवंबर तक शुरू नहीं का आदेश जारी कर चुका है। स्कूल शिक्षा विभाग ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशों का भी स्कूलों में पालन किया जाएगा। स्कूलों में पल्स ऑक्सीमीटर का इंतजाम करना होगा। स्कूल परिसर में इधर-उधर थूकने पर पाबंदी है। स्कूलों में फेस कवर व मास्क अनिवार्य होगा। निर्देशों का पालन नहीं करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी।

 

स्कूलों को करना होगा सैनिटाइज

Exit mobile version