School Reopen : अनलॉक 4 में स्कूलों को खोले जाने की चर्चाओं के बीच सरकार ने आज बड़ी घोषणा की है। इसके अनुसार आने वाले दिनों में स्कूलों को कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों को स्कूल बुलाया जा सकता है। इस संबंध में आज सरकार ने नई एसओपी SOP जारी कर दी है। इसके अनुसार स्कूलों में 9-12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्वैच्छिक आधार पर, उनके शिक्षकों से मार्गदर्शन लेने के लिए शैक्षणिक गतिविधियों को आंशिक रूप से फिर से शुरू करना होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि यह अनुमति 21 सितंबर से दी जाएगी। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को 21 सितंबर से शुरू होने वाले स्वैच्छिक आधार पर कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए।
School Reopen : 21 सितंबर से कक्षा 9 से 12 के लिए आंशिक रूप से खुल सकते हैं स्कूल, सरकार ने जारी की गाइडलाइन

