Site icon Yashbharat.com

School Reopen कई राज्यों ने नहीं लिया अब तक स्कूलों को खोलने का फैसला

School Reopening

School Reopening

School Reopen : एक तरफ जहां सरकार आगामी 15 अक्‍टूबर से स्‍कूलों को नए सिरे से खोले जाने की तैयारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ अभी भी कई राज्‍य ऐसे हैं, जिनका इस मामले में रूख स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है।

अभी तक ये राज्‍य यह फैसला नहीं कर पाए हैं कि वे स्‍कूल खोलेंगे या नहीं। हालांकि स्‍कूलों को यह खोला जाना क्रमबद्ध एवं ऐच्छिक है, इसके बावजूद इस पर अभी भी राय नहीं बन सकी है।

केंद्र सरकार ने 15 अक्टूबर से स्कूलों को क्रमिक तरीके से फिर से खोलने की मंजूरी दे दी है। लेकिन, दिल्ली, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों ने अभी स्कूलों को नहीं खोलने का फैसला किया है। हरियाणा और मेघालय जैसे कुछ राज्य अभी इस बारे में कुछ तय नहीं कर पाए हैं।

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हालात का आकलन कर रहे हैं। अनलॉक 5 के ताजा दिशा-निर्देशों में कंटेनमेंट जोन के बाहर स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों को 15 अक्टूबर के बाद पुनः खोलने की अनुमति दे दी गई। संस्थानों को पुनः खोलने का अंतिम निर्णय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर छोड़ा गया है। दिल्ली सरकार ने स्कूलों को 31 अक्टूबर तक बंद रखने का फैसला किया है। इसके बाद हालात की समीक्षा की जाएगी।

Exit mobile version