Site icon Yashbharat.com

School News: MP के शिक्षकों की गर्मियों की छुट्टियां निरस्त होंगी, स्‍कूल संबंधी सरकार का विशेष अभियान शुरू

images 38

School News: MP के शिक्षकों की गर्मियों की छुट्टियां निरस्त होंगी, स्‍कूल संबंधी सरकार का विशेष अभियान शुरू । मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित स्कूलों में पढ़ाने वाले शासकीय शिक्षकों की गर्मियों की छुट्टियां निरस्त करने की तैयारी चल रही है। 10 मई से एक विशेष अभियान शुरू होने जा रहा है जिसमें शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में शासकीय शिक्षकों को दिनांक 1 मई से 9 जून तक के लिए सरकारी छुट्टी दी गई। जिसे ग्रीष्मावकाश कहते हैं।

लेकिन अब स्कूल के विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने का अभियान शुरू किया गया है। जबलपुर कलेक्टर ने इसके संबंध में आयोजित बैठक में निर्देश दिए हैं कि शिविर लगाए जाएंगे जिसमें पत्ते के स्कूल से कम से कम एक शिक्षक अनिवार्य रूप से उपस्थित होगा। स्कूल का पूरा डाटा शिक्षक के पास रहेगा और शिक्षक के निर्देशानुसार ही जाति प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।

गणवेश और पुस्तक वितरण का काम भी गर्मियों की छुट्टी में होगा

बताया जा रहा है कि चुनावी साल होने के कारण इस बार गणवेश एवं पुस्तक वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अधिकारी चाहते हैं कि यह काम स्कूल खोलने से पहले हो जाए। यानी गर्मियों की छुट्टी में ही गणवेश और पुस्तक वितरण का काम भी होगा। जाति प्रमाण पत्र, गणवेश और पुस्तक वितरण के काम मिलाकर ज्यादातर शिक्षकों की गर्मियों की छुट्टियां निरस्त हो जाएंगी।

Exit mobile version