School Education Observation: शिक्षा के स्तर की बेहतरी के लिए हर दिन करें स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण

School Education Observation: शिक्षा के स्तर की बेहतरी के लिए हर दिन करें स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण

School Education Observation: शिक्षा के स्तर की बेहतरी के लिए हर दिन करें स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण। शैक्षणिक गुणवत्ता की बेहतरी के लिए प्रत्येक दिन स्कूलों का आकस्मिक रूप से निरीक्षण कर शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति की प्रॉपर मॉनिटरिंग करते हुए वांछित सुधार लाएं।

छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनसे सवाल और जवाब पूछे, उनकी कठिनाइयों और समस्याओं का तत्परता पूर्वक निदान करें… ऐसे निर्देश जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभा कक्ष में आयोजित बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए।

अच्छे परीक्षा परिणाम वाली शालाओं, शिक्षकों और विद्यार्थियों को करें एप्रिशिएट और पुअर परफॉर्मेंस वालों पर लें एक्शन

छात्रों की उपस्थिति बढ़ाएं

परीक्षा परिणाम को सुधारने सतत प्रयास करें- जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नेशनल अचीवमेंट सर्वे हेतु गणित एवं विज्ञान के विषयों के लिए ठोस कार्य योजना तैयार कर परीक्षा परिणाम में सकारात्मक प्रगति लाएं। नेशनल अचीवमेंट सर्वे में जिले के प्रदर्शन को उत्कृष्ट रखने हेतु कुशल रणनीति बनाएं और क्रियान्वित करें। बैठक में डीपीसी के के डेहरिया, निपुण प्रोफेशनल शैलजा तिवारी, डाइट प्राचार्य मनोरमा डुगडुग, व्याख्याता राजेंद्र असाटी, एपीसी शुभवरण सिंह, प्रतिभा गर्ग, प्रीति सिंह ,अकादमिक सदस्य, बीआरसी ,बीएसी, सीएसी समस्त विकास खंडों के उपस्थित रहे।

शैक्षणिक और परीक्षा परिणामों में सुधार हेतु की वन टू वन चर्चा

जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार और परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शिक्षा विभाग के अधिकारियों से वन टू वन वार्तालाप किया तथा जानकारी ली।

एप्रिशिएट करें और एक्शन भी लें

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर परीक्षा परिणाम वाली शालाओं ,शिक्षकों और छात्रों को एप्रिशिएट करें और खराब परिणाम वाली शालाओं के शिक्षकों के खिलाफ एक्शन लें। बच्चों के भविष्य को सवारने शिक्षक अभी से जुट जाएं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उक्त बातें कहीं।

इन्होंने दी गतिविधियों की जानकारी

जिला परियोजना समन्वय श्री डेहरिया ने भी शिक्षा विभाग की संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। निपुण प्रोफेशनल शैलजा तिवारी, डाइट व्याख्याता राजेंद्र असाटी प्रीति सिंह एपीसी द्वारा विस्तार से शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी से अवगत कराया। शुभवरण सिंह ने पावर प्रेजेंटेशन के द्वारा विभागीय योजनाओं और जानकारियों से अवगत कराया।

इनकी भी समीक्षा हुई

जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत ने बैठक में हर बच्चा निपुण अभियान, एफएलएन मेंटरिंग एप, 20 से कम नामांकन वाली शालाओं का रेशनलाइजेशन की स्थिति, नामांकन एवं ठहराव सुधारने, पी जी आई इंडिकेटरस, छात्रावासों की रैंकिंग की समीक्षा और सुधार हेतु आवश्यक प्रयासों के संबंध में विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए।

Exit mobile version