SBI Recruitment: एसबीआई ने Concurrent Auditor के 1194 पदों पर निकाली भर्ती, जानें लास्ट डेट से लेकर अन्य डिटेल

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से Concurrent ऑडिटर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी सूचना के मुताबिक, कुल 1194 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों को भरने के लिए बैंक की तरफ से एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है। आवेदन करने के इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2025 है। लास्ट डेट बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। एसबीआई की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कॉन्करेंट ऑडिटर के पदाें पर उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। बैंक द्वारा नियुक्त समिति उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए मानदंड तय करेगी। साथ ही, निर्धारित मापदंडों को देखते साक्षात्कार के लिए आमंत्रित करेगी। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाने का अंतिम निर्णय बैंक का ही होगा। इस संबंध में पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा। साक्षात्कार कुल 100 अंक होंगे। इसके योग्यता अंक बैंक द्वारा तय किए जाएंगे। साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर ईमेल द्वारा भेजा जाएगा या बैंक की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

एसबीआई कॉन्करेंट ऑडिटर भर्ती के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

 

-एसबीआई कॉन्करेंट ऑडिटर भर्ती के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट यानी sbi.co.in पर जाना होगा।

इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध “करियर” बटन पर क्लिक करें, फिर एसबीआई SBI Concurrent Auditor 2025 के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

-यहां, पंजीकरण फॉर्म प्रदर्शित होगा। “नया पंजीकरण” बटन पर क्लिक करें।

-अब, पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए मूल विवरण, यानी नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, आधार संख्या आदि दर्ज करें। पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।

-एसबीआई Concurrent ऑडिटर 2025 पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, सभी पंजीकृत आवेदकों को एसबीआई Concurrent ऑडिटर 2025 आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए वैध विवरण भरना चाहिए।

-एक वैध ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें। एसबीआई Concurrent ऑडिटर 2025 ऑनलाइन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें।

-ऑनलाइन फॉर्म में जानकारी को एक बार वैरिफाई करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

-अब लास्ट में, भविष्य में उपयोग के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रिंट आउट लेकर रख लें।

Exit mobile version