Site icon Yashbharat.com

SBI दे रहा सस्ते घर और प्लॉट खरीदने का सुनहरा मौका, जानें कैसे खरीद सकते हैं आप

Sbi bank

Sbi bank

इस ऑनलाइन नीलामी में घर, फ्लैट, दुकान, ऑफिस स्पेस और इंडस्ट्रियल हर तरह की प्रॉपर्टी शामिल है। ये उन लोगों की प्रापर्टी है जो लोन नहीं चुका पाए हैं और बैंक अपनी फंसी हुई रकम वापस निकाल रहा है। ऐसे में बैंक ई-नीलामी के जरिए ऐसी संपत्तियां बेच रहा है।

बैंक ने जानकारी सार्वजनिक की

बैंक ने नीलामी से संबंधित पूरी जानाकरी सार्वजनिक कर दी है। पारदर्शी तरीके से पूरी नीलामी की जाती है। नीलामी से पहले दी गई जानकारी में संभावित खरीदार के लिए प्रॉपर्टी के बारे में सभी जरूरी जानकारी दी जाती है। इसमें प्रॉपटी का लोकशन, साइज समेत अन्य जानकारियां शामिल होती है। बैंक ब्रांच में एक व्यक्ति को इन प्रॉपर्टी के बारे में जानकारी देने के लिए भी नियुक्त किया जाता है।

इन नियमों का करना होगा पालन

बोली लगाने वालों को अपना आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी के जरिए रजिस्ट्रेशन होगा। बैंक के ब्रांच पर केवाईसी की पूरी डिटेल के लिए सभी डॉक्यूमेंट्स जमा करना होगा।

नीलामी 30 दिसंबर को होगी

बैंक के मुताबिक वह संपत्ति के फ्रीहोल्ड या लीजहोल्ड होने, स्थान, माप समेत अन्य जानकारियां भी नीलामी के लिए जारी सार्वजनिक नोटिस में देता है। अगर ई-नीलामी के जरिये प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो बैंक में जाकर प्रक्रिया और संबंधित प्रॉपर्टी के बारे में किसी भी तरह की जानकारी ले सकते हैं। नीलामी 30 दिसंबर को होगी।

इन बातों का रखें ध्यान
ई-नीलामी में हिस्सा लेने पर संपत्ति के लिए ईएमडी (अर्नेस्ट मनी) जमा करनी होगी

केवाईसी दस्तावेज: इसे संबंधित बैंक शाखा में जमा किए जाएंगे

वैलिड डिजिटल हस्ताक्षर: डिजिटल हस्ताक्षर के लिए बोलीदाता ई-नीलामीकर्ता या किसी अन्य अधिकृत एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं

लॉग-इन आईडी और पासवर्ड: संबंधित ब्रांच को ईएमडी और केवाईसी दस्तावेज जमा करने के बाद ई-नीलामीकर्ता द्वारा बोलीदाताओं की ईमेल आईडी पर लॉग-इन आईडी व पासवर्ड भेजा जाएगा

नीलामी के नियमों का रखें ध्यान
नीलामी के भी अपने कुछ नियम होते हैं. इसलिए एसबीआई ने साफ किया है कि ई-नीलामी के वक्त इन नियमों का जरूर ध्यान रखें। ई-नीलामी की तारीख पर तय समय में ही बिडर्स को लॉग-इन करके बोली लगाने का मौका मिलेगा। बैंक ने इसके लिए कुछ लिंक्स भी जारी किए हैं। इन लिंक्स की मदद से प्रॉपर्टी से संबंधित जानकारी और उनकी लोकेशंस पता की जा सकती है।

 

 

Exit mobile version