Tuesday, May 12, 2026
Latest:
FEATUREDLatestराष्ट्रीयव्यापार

SBI ग्राहकों के लिए खुशखबरी! बैंक ने और सस्ता किया कर्ज, जानें कितना घट जाएगा आपके EMI का बोझ

नई दिल्ली । देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने सोमवार को अपने लेनदारों के लिए बड़ी खुशखबरी का एलान किया। बैंक ने सभी के अवधि की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (MCLR) में 0.25 फीसद की कटौती की घोषणा की है। इसके साथ ही बैंक का एक साल का MCLR 7.25 फीसद से घटकर 7 फीसद रह गया है।

08 06 2020 sbi 20366984

ब्याज दरों में की गई यह कमी 10 जून, 2020 से प्रभावी होगी। बैंक ने MCLR में लगातार 13वीं बार कटौती की है। बैंक ने बेस रेट में भी 0.75 फीसद की कटौती का एलान किया है। इसके साथ ही बैंक का बेस रेट 8.15% से घटकर 7.40% पर रह गया है। यह कटौती भी 10 जून, 2020 से लागू होगी।

 

इतना कम हो जाएगा EMI का बोझ

बैंक द्वारा ब्याज दरों में की गई इस कटौती के साथ लोगों के EMI बोझ में उल्लेखनीय कमी आएगी। बैंक ने कहा है कि 30 साल की अवधि के 25 लाख रुपये के MCLR आधारित होम लोन पर EMI में 421 रुपये की कमी आएगी। वहीं, EBR/RLLR आधारित इसी अवधि की समान राशि के होम लोन पर EMI में 660 रुपये की कमी आएगी।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम