Tuesday, May 19, 2026
Latest:
#MP Vidhansabha ElectionsLatestPoliticsमध्यप्रदेशविधानसभा चुनाव 2018

Sawita Diwan कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री और होशंगाबाद की पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा भाजपा में शामिल

Sawita Diwan कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री और होशंगाबाद की पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गई। केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय में सविता दीवान का स्वागत किया। उनके साथ कांग्रेस के कई पदाधिकारी सहित 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

सविता दीवान शर्मा को भाजपाकी सदस्यता ग्रहण कराने के बाद केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस की कथनी-करनी से निराश सविता दीवान विकास के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई हैं। वहीं, सविता ने कहा कि कांग्रेस में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को कोई जगह नहीं है। कांग्रेस जनता की हितैषी नहीं है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम