Latestधर्मराष्ट्रीय

Sawan Somwar शिवजी को राशिनुसार करें ये चीजें अर्पित, ऐसे करें जलाभिषेक

शिवजी को राशिनुसार करें ये चीजें अर्पित

मेष राशि- मेष राशि के जातकों को सावन के पहले सोमवार पर शिवलिंग पर सफेद फूल अर्पित करे। इससे सेहत अच्छी होती है और रोजगार में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

वृषभ राशि- सावन के पहले सोमवार पर वृषभ राशि के जातकों को शिवलिंग पर दही और जल अर्पित करना शुभ होगा। इससे जीवन में सपन्नता और वैवाहिक जीवन सुखद रहता है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों को शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना शुभ होगा। करियर और संतान संबंधी परेशानियां दूर होंगी।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों को सोमवार के दिन शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करना चाहिए। इस स्वास्थ्य संबंधी दिक्ततें दूर होती हैं।

सिंह राशि- सावन के पहले सोमवार पर सिंह राशि के जातकों को गन्ने का रस अर्पित करें। इससे संतान प्राप्ति होगी।

कन्या राशि- सावन सोमवार पर शिवलिंग पर कन्या राशि के जातकों को भांग और धतूरा अर्पित करना अच्छा माना जाता है।

शिवलिंग पर मनोकामना अनुसार अभिषेक 
जल से शिव का अभिषेक करने पर दीघार्यु  प्राप्ति होती है तथा विघ्नों का नाश होता है दूध से अभिषेक करने पर स्वस्थ शरीर व निरोगी काया प्राप्त होती है। गन्ने के रस (इक्षु रस) से शिवजी अभिषेक करने पर लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है तथा व्यक्ति से संपन्न होता है। इत्र से (सुगंधित द्रव्य) से अभिषेक करने पर व्यक्ति कीर्तिमान होता है।

शकरा(शक्कर) से अभिषेक करने पर पुष्टि में वृद्धि होती है आम रस से अभिषेक करने पर योग्य संतान प्राप्ति होती है। गंगाजल से अभिषेक करने पर मुक्ति (मोक्ष) प्राप्त होता है । घी से शिव का अभिषेक करने से संपन्नता आती है। तेल से अभिषेक करने पर विघ्नों का नाश होता है। सरसों के तेल से श्रावण मास में शिव अभिषेक शत्रुओं का शमन करता है।

शिवलिंग पर अर्पित करें ये खास चीजें

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग पर गाय के दूध से बना शुद्ध देसी घी चढ़ाने से महादेव प्रसन्न होते हैं। साथ ही मन से डर भय भी दूर होते हैं।
  • शिवलिंग पर शमी के फूल अर्पित करना बेहद शुभ होता है। इससे साधक को रोग से मुक्ति और सांसारिक सुख की प्राप्ति होती हैं।
  • शिवलिंग पर जल चढ़ाने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। आप ध्यान रखें की जल हमेशा धीरे चढ़ाएं।

जलाभिषेक की विधि

  • शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए सर्वप्रथम सुबह ही स्नान करें।
  • फिर शिवलिंग के पास सभी पूजन सामग्रियों को एकत्रित कर लें।
  • अब शिवलिंग के सामने हाथ जोड़कर महादेव का स्मरण करें।
  • फिर दूध, दही, शहद, घी, शक्कर, गन्ने के रस से शिवलिंग पर अभिषेक करें।
  • इस दौरान जल को आराम से चढ़ाएं ताकी धारा पतली रहे।
  • जल चढ़ाते हुए ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जप करें।
  • इसके बाद गंगाजल में कुछ काले तिल डालकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
  • फिर इस जल को शिवलिंग पर अर्पित करें।
  • महादेव को बेलपत्र, फूल व शहद चढ़ाएं।
  • अब आटे का चौमुखी दीपक जलाकर शिव चालीसा का पाठ करें।
  • अंत में महादेव की आरती करें और क्षमतानुसार जरूरतमंदों को दान करें।

Back to top button