LatestChandrayanधर्ममध्यप्रदेश

Sawan Somvar 2025 सावन का दूसरा सोमवार अर्पित करें भगवान शिव को यह चीज होंगी मनोकामना पूरी

Sawan Somvar 2025 इस साल सावन का दूसरा सोमवार कल 21 जुलाई, 2025 को पड़ रहा है। यह भगवान शिव की कृपा पाने के लिए बहुत महत्व रखता है। वहीं, इस दिन कुछ विशेष चीजें शिवलिंग पर अर्पित करने से भगवान शिव खुश होते हैं और भक्तों के सभी कष्टों को हर लेते हैं, तो आइए उन खास वस्तुओं के बारे में जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।

1. गंगाजल

गंगाजल भगवान शिव को बहुत प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि गंगाजल से अभिषेक करने से भगवान शिव तुरंत प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इसके साथ ही सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

2. बिल्व पत्र

बिल्व पत्र भगवान शिव को सबसे प्रिय है। तीन पत्तियों वाला बिल्व पत्र विशेष रूप से शुभ होता है। ऐसे में शिवलिंग पर बिल्व पत्र जरूर चढ़ाएं। अर्पित करते समय ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है। इसके साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

3. धतूरा और भांग

धतूरा और भांग भगवान शिव को बहुत ज्यादा पसंद हैं। इन्हें अर्पित करने से भगवान शिव की कृपा मिलती है। साथ ही भक्तों को रोगों से मुक्ति मिलती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

4. दूध

गाय का कच्चा दूध शिवलिंग पर चढ़ाना अति शुभ माना जाता है। दूध से अभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी होती है और आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है।

5. शमी पत्र

शमी पत्र भगवान शिव और शनिदेव दोनों को ही प्रिय है। सावन के दूसरे सोमवार पर शमी पत्र अर्पित करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति आती है।

6. सफेद चंदन

सफेद चंदन से शिवलिंग पर तिलक करने से भक्तों को मानसिक शांति मिलती है। इसके अलावा यह ग्रह दोषों को भी शांत करने में भी मदद करता है।

7. अक्षत

अक्षत यानी साबुत चावल शिवलिंग पर चढ़ाने से भगवान शिव खुश होते हैं और भक्तों को स्थिर लक्ष्मी का आशीर्वाद देते हैं।

सावन के दूसरे सोमवार पर इन शुभ मुहूर्त में करें शिव पूजन

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:14 ए एम से 04:55 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 12:00 पी एम से 12:55 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 02:44 पी एम से 03:39 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 07:17 पी एम से 07:38 पी एम
  • अमृत काल- 06:09 पी एम से 07:38 पी एम
  • सर्वार्थ सिद्धि- योग पूरे दिन
  • अमृत सिद्धि योग- 09:07 पी एम से 05:37 ए एम, जुलाई 22
  1. अमृत – सर्वोत्तम 05:36 ए एम से 07:19 ए एम
  2. शुभ – उत्तम 09:02 ए एम से 10:45 ए एम
  3. लाभ – उन्नति 03:53 पी एम से 05:36 पी एम
  4. अमृत – सर्वोत्तम 05:36 पी एम से 07:18 पी एम
  5. चर – सामान्य 07:18 पी एम से 08:36 पी एम

Back to top button