‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान: इंदौर, जबलपुर और भोपाल में BJP निकालेगी पदयात्रा; CM मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

BJP shutterstock 193641434 770x433 1

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान: इंदौर, जबलपुर और भोपाल में BJP निकालेगी पदयात्रा; CM मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) मध्यप्रदेश में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत प्रदेश के तीन प्रमुख महानगरों—इंदौर, जबलपुर और भोपाल में विशाल पदयात्राएं आयोजित करने जा रही है। इन पदयात्राओं के जरिए पार्टी कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता जनता के बीच पहुंचेंगे।

पदयात्राओं का पूरा शेड्यूल

  • इंदौर: 30 अक्टूबर 2026
  • जबलपुर: 3 नवंबर 2026 (दोपहर 3:00 बजे से)
  • भोपाल: 4 नवंबर 2026 (सुबह 10:00 बजे से)

शीर्ष नेतृत्व और केंद्रीय मंत्रियों का लगेगा जमावड़ा

इन तीनों शहरों में आयोजित होने वाली पदयात्राओं में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता प्रमुखता से शिरकत करेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और पीयूष गोयल के भी इन अभियानों में शामिल होने की प्रबल संभावना है।

पंजीयन प्रक्रिया शुरू

यात्रा में कार्यकर्ताओं और आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंजीयन (Registration) शुरू कर दिया गया है:

  • इंदौर पदयात्रा: पंजीयन गुरुवार से प्रारंभ हो चुका है।

  • भोपाल एवं जबलपुर पदयात्रा: पंजीयन शुक्रवार से शुरू होंगे।

इसे भी पढ़ें-  ज्वेलर्स कारोबारी से सोने के जेवर और नकदी की धोखाधड़ी का आरोप, नकली चांदी रखने की सराफा व्यापारियों ने कोतवाली में की शिकायत