Saturday, May 23, 2026
Latest:
jabalpurमध्यप्रदेश

जबलपुर में डॉक्टर से 3 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, आरोपी सौरभ विश्वकर्मा गिरफ्तार

जबलपुर में डॉक्टर से 3 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, आरोपी सौरभ विश्वकर्मा गिरफ्तार। जबलपुर में एक डॉक्टर को शेयर बाजार में भारी लाभ का झांसा देकर 3 करोड़ 4 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने आरोपी सौरभ विश्वकर्मा उर्फ राहुल (25) को गिरफ्तार किया है।

जबलपुर में डॉक्टर से 3 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, आरोपी सौरभ विश्वकर्मा गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, सौरभ ने अपने साथी संस्कार केशरवानी के साथ मिलकर डॉक्टर एहतेशाम अहमद अंसारी को ऑनलाइन निवेश के बहाने फंसाया। आरोपी ने डॉक्टर को 5% से 500% तक के लाभ की गारंटी देते हुए अलग-अलग किस्तों में रकम ट्रांसफर करवाई।

जांच में पता चला कि सौरभ ने संस्कार के बैंक खाते का इस्तेमाल कर राशि ट्रांसफर करवाई और खुद कमीशन काटता रहा। सौरभ सायबर धोखाधड़ी करने वालों के लिए बैंक खाते किराए पर दिलाने का काम करता था और इंटरनेट मीडिया के जरिए ट्रांजेक्शन को अंजाम देता था।

सौरभ को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पहले भी सौरभ इसी तरह की धोखाधड़ी में संलिप्त पाया गया था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम