Saturday, May 23, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

सौरभ “सजग” श्रवणबेलगोला में प्राकृत दीक्षांत समारोह में सम्मानित

सौरभ “सजग” श्रवणबेलगोला में प्राकृत दीक्षांत समारोह में सम्मानि

कटनी – श्री धवल तीर्थम सभागार श्रवणबेलगोला में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्राकृत स्टडीज एंड रिसर्च द्वारा आयोजित बीसवें प्राकृत दीक्षांत समारोह में कटनी नगर के श्री सद्भावना प्राकृत अध्ययन केंद्र के संयोजक सौरभ सिंघई “सजग” को प्राकृत भाषा के उन्नयन में दिए गए उनके योगदान के लिए दक्षिण की परंपरानुसार शालीनतापूर्वक बैठाकर शाल, श्रीफल, माला, स्मृति चिन्ह व फल टोकरी भेंट कर सम्मानित किया गया।

सौरभ नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी व सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक सुभाष सिंघई के पुत्र हैं। जगतगुरु स्वस्तिश्री चारुकीर्ति भट्टटारक महास्वामी जी के पावन सानिध्य में आयोजित गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सुषमा गुणवंत रोट निर्देशक जैन विद्या शोध संस्थान कोल्हापुर उपस्थिति रही। उल्लेखनीय है कि सौरभ सिंघई “सजग” द्वारा विगत कई वर्षों से नगर में प्राकृत भाषा के प्रचार प्रसार हेतु श्री सद्भावना प्राकृत अध्ययन केंद्र का संचालन किया जा रहा है जिसमें प्रतिवर्ष अनेकों लाभार्थी प्राकृत भाषा का ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर समाज एवं नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा शुभकामनायें दी गयीं |

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि