katniमध्यप्रदेश

सौम्या रांधेलिया बनीं अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री

सौम्या रांधेलिया बनीं अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद की राष्ट्रीय महामंत्र

कटनी। कटनी की सौम्या रांधेलिया को अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। समाजसेवा एवं जनहित के विभिन्न कार्यों में सक्रिय सहभागिता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन पारस, राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व विधायक सुनील जैन तथा युवा परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक समीर जैन की अनुशंसा पर युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत समैया ने सौम्या रांधेलिया की नियुक्ति की।

नियुक्ति के बाद सागर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में देशभर से पहुंचे परिषद के पदाधिकारियों के साथ सौम्या रांधेलिया ने भी राष्ट्रीय महामंत्री पद की शपथ ली। इस अवसर पर युवा परिषद की ओर से समाजसेवा और जनजागरूकता से जुड़े 12 वार्षिक संकल्प लिए गए।

इनमें शिक्षा मिशन, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, ड्राइविंग लाइसेंस के प्रति जागरूकता, जैन धर्म प्रभावना, वृद्धजन देखभाल केंद्र, जैन स्कॉलर्स अवॉर्ड, स्वास्थ्य जागरूकता मैराथन, चिकित्सा शिविर तथा सामाजिक उद्यमिता विकास सहित विभिन्न जनहितकारी गतिविधियों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया गया।

सौम्या रांधेलिया की नियुक्ति पर कटनी के जैन समाज एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। समाजजनों ने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस जिम्मेदारी के माध्यम से वे सेवा और सामाजिक सरोकारों के कार्यों को और व्यापक रूप देंगी।

Back to top button