Site icon Yashbharat.com

Saugor: जान खतरे में डालकर कैसे “आओ स्कूल चलें हम” जानिए पूरी रिपोर्ट

26 06 2019 sagar primary school 19345695 m

सागर। शिक्षा के सुधार के लिए देश प्रदेश में अनेक अभियान चलाए जा रहे हैं, परन्तु इन तमाम कोशिशों के बावजूद कही न कहीं अभियान को सिर्फ और सिर्फ नोनिहालों को स्कूल पहुचानें तक सीमित है। कक्षा में बैठने या आसपास की सुविधाओं से किसी का कोई सरोकार नही। सर्व सिक्षा अभियान जैसी योजनाएं चलाकर देश में बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही जाती है तो स्कूल चलें हम जैसे कैंपेन चलाकर बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। ऐसा ही एक मामला सागर जिले में एक प्रथामिक विद्यालय का है कि यहां की एक इमारत जर्जर अवस्था में है। सागर जिले के बम्होरी बीका में एक प्राथमिक विद्यालय की ये हालत है कि यहां की एक इमारत का हाल गिरने लायक हो गया है। यहां पढ़े रहे बच्चों की जान पर हर रोज खतरा मंडराता रहता है। लेकिन इसके बावजूद बच्चे इन्हीं इमारतों में पढ़ने को मजबूर हैं।

Exit mobile version