Site icon Yashbharat.com

Satna Politics: कांग्रेस ने सतना की 7 में से 5 विधानसभा के प्रत्याशी किए घोषित

हरियाणा कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: नगर निगम चुनाव से पहले 7 बागी नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला गया

Satna Politics: कांग्रेस ने सतना की 7 में से 5 विधानसभा के प्रत्याशी घोषित किए।  कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में एक साथ 144 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें सतना जिले के सात विधानसभा में से पांच विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी ने घोषित कर दिए हैं। सतना विधानसभा इलाके से विधायक सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। सिद्धार्थ कुशवाहा बहुजन समाज पार्टी के दिग्गज नेता सुखलाल कुशवाहा के पुत्र हैं।

जो कुशवाहा समाज के बड़े लीडर माने जाते हैं। सुखलाल कुशवाहा ने साल 2018 में तीन बार के विधायक शंकर लाल तिवारी को पटकनी देते हुए जीत दर्ज की थी। सतना विधानसभा क्षेत्र के विधायक चुने गए थे। इस बार पार्टी ने फिर उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया है, तो वहीं चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र से विधायक नीलांशु चतुर्वेदी को एक बार फिर भरोसा जताते हुए अपना प्रत्याशी घोषित किया है। नीलांशु चतुर्वेदी चित्रकूट से विधायक हैं।

नीलांशु ने एक बार उपचुनाव में जीत दर्ज की थी उसके बाद वर्ष 2018 में चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के विधायक चुने गए थे। तो वहीं जिले की आरक्षित सीट से रैगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक कल्पना वर्मा को एक बार फिर अपना उम्मीदवार बनाया है।

कल्पना वर्मा ने बीजेपी के पूर्व मंत्री और चार बार से विधायक जुगल किशोर बागरी के कोरोना काल में निधन के बाद उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी को हराकर जीत दर्ज की थी। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के विधानसभा उपाध्यक्ष रहे राजेंद्र सिंह को अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है। राजेंद्र सिंह अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र में चार बार से विधायक रह चुके हैं और पार्टी के दिग्गज नेताओं में से एक हैं।

Exit mobile version