Satna News : मुख्यमंत्री की जनदर्शन यात्रा में मधुमक्खियों का हमला, बाल-बाल बचे शिवराज, एक मीडिया कर्मी घायल
सतना। शनिवार को रैगांव विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनदर्शन यात्रा के दौरान झाली और बरहना गांव के बीच मधुमक्खियों ने भीड़ पर हमला कर दिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बाल-बाल बच गए जबकि कई लोगों पर मधुमक्खियों ने झपट्टा मार कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों में एक मीडिया कर्मी भी शामिल है, जिसकी आंख में मधुमक्खी ने हमला कर दिया। इस दौरान कुछ मीडिया कर्मी बचने के लिए मुख्यमंत्री की कार में प्रवेश कर गए वहीं मुख्यमंत्री भी अपनी कार के अंदर चले गए जो कुछ देर तक बैठे रहे।
जिसके बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों से भी कहा कि अगर ज्यादा परेशानी हो तो उनके काफिले में चल रहे डॉक्टर से वे जांच कराकर दवा ले सकते हैं। वहीं घायल मीडिया कर्मी अशोक तिवारी ने सतना शहर लौट कर अपनी आंख की जांच निजी अस्पताल में कराई है।

