Site icon Yashbharat.com

Satna: टैंपों ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक ही परिवार के 4 की मौत

ajmer bus accident 08 07 2018

सतना। रामनगर थाना क्षेत्र के बडा इटमा गांव मे भीषण सडक हादसा हुआ है। तेज रफ्तार टैंपो ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जिसमें दो महिलाएं, एक बच्ची और एक युवक शामिल है। हादसे के बाद बाइक पर 4 लोग सवार थे और चारों की ही टक्कर में जान चली गई। इस हादसे में जान गंवाने वाले मृतक एक ही परिवार के हैं और ये रतवार से बिहरा जा रहे थे। हादसे के बाद टैंपों चालक मौके से भाग गया है। जानकारी मिलने के बाद रामनगर पुलिस मौके पर पहुंचीं है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है।

Exit mobile version